डीआरआई ने मुंबई से करीब ₹40 करोड़ का 86.5 किलो गांजा किया ज़ब्त, दो लोग गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के कूरियर टर्मिनल पर ₹39.5 करोड़ कीमत का 86.5 किलोग्राम अमेरिकी गांजा ज़ब्त किया है। इस मामले में मुंबई से ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि डीआरआई की मुंबई ज़ोनल इकाई द्वारा अमेरिकी मूल की दो खेपों की जांच करने पर उनमें गांजा मिला।

Load More