inshorts

डीआरएस को धोनी रेफरल सिस्टम बुलाता था, इसे रोहित सिस्टम कहने का समय आ गया है: गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है, "मैं डीआरएस को धोनी रेफरल सिस्टम बुलाता था और मैंने कमेंट्री में इसका ज़िक्र किया कि...अब आप इसे रोहित सिस्टम कह सकते हैं।" बकौल गावस्कर, "(रोहित शर्मा) ने अब तक इसका बिलकुल सही इस्तेमाल किया है।" रविवार को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे में भारत द्वारा लिए गए तीनों डीआरएस सफल रहे।