डीआरडीओ और सेना ने टारगेट विमान 'अभ्यास' का सफल परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई
भारत ने बुधवार को ओडिशा तट के पास चांदीपुर से स्वदेश विकसित उच्च गति के साथ विस्तारित लक्ष्य वाले मानव रहित विमान 'अभ्यास' का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और सशस्त्र बलों को 'अभ्यास' के सफल उड़ान परीक्षण के लिए बधाई दी और कहा कि इससे हवाई लक्ष्यों की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।