डीआरडीओ के वैज्ञानिक ने पड़ोसी वकील को मारने के लिए कोर्ट में लगाया था बम: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट परिसर में 9 दिसंबर को हुए ब्लास्ट मामले में डीआरडीओ के एक 49-वर्षीय वैज्ञानिक को कोर्ट परिसर में कथित तौर पर टिफिन बम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने अपने पड़ोसी वकील को मारने के लिए बम लगाया था। आरोपी व वकील के बीच संपत्ति विवाद अदालत में विचाराधीन है।