डीआरडीओ ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रविवार को ओडिशा के बालासोर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ के अनुसार, एमआरएसएएम सिस्टम (मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल) ने काफी दूर से ही अपने टारगेट पर सीधा हमला किया। यह मिसाइल भारतीय सेना का हिस्सा है।