डीएमआरसी ने आईटीओ और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन पर प्रवेश व निकास फिर से किया शुरू
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार को 'X' पर पोस्ट कर बताया कि आईटीओ और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश व निकास फिर से शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है, शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' के प्रदर्शन के बीच आईटीओ स्टेशन को अगली सूचना तक बंद किया गया था।