डीएमआरसी ने दिल्ली में पिंक लाइन पर 25 नवंबर से ड्राइवरलेस मेट्रो चलाने का किया ऐलान

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली मेट्रो की 57 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर चालक रहित (ड्राइवरलेस) ट्रेन परिचालन का फैसला किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 25 नवंबर को केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे।