डीएमआरसी ने मेट्रो ट्रेन में यात्रा को बढ़ावा देने को लेकर शेयर किया मंजुलिका वाला मीम
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो ट्रेन में यात्रा को बढ़ावा देने को लेकर मंजुलिका वाला मीम ट्विटर पर शेयर किया है। डीएमआरसी ने लिखा, "ट्रैफिक जाम में फंसने पर हम भूतिया फिल्मों के कैरेक्टर बन जाते हैं।" एक ट्विटर यूज़र ने कमेंट किया, "दफ्तर आते-जाते समय येलो लाइन की खचाखच भरी मेट्रो भी आपको मंजुलिका बना देगी।"