डीजीपी को बर्खास्त करें: पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब के राज्यपाल से बीजेपी नेता

बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गुरुवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के मुताबिक, पार्टी ने सुरक्षा के साथ हुए 'खिलवाड़' पर चिंता व्यक्त की। बकौल शर्मा, "हमने राज्यपाल से मांग की है कि गृह मंत्री (पंजाब)...और डीजीपी को तुरंत बर्खास्त किया जाए।"