डीजीसीए ने 3 और 4 मई की उड़ानें रद्द करने को लेकर गो फर्स्ट को भेजा नोटिस

गो फर्स्ट द्वारा 3 और 4 मई की उड़ानें रद्द करने को लेकर विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भेजा है। एयरलाइन के सीईओ कौशिक खोना के मुताबिक, प्रैट ऐंड व्हिटनी द्वारा इंजन की आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण एयरलाइन वित्तीय संकट से जूझ रही है। बकौल खोना, कंपनी ने दिवालिया प्रक्रिया आवेदन दाखिल किया है।