दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने मुस्लिम कर्मचारियों को रमज़ान के दौरान रोज़ 2-घंटे का ब्रेक दिए जाने वाला आदेश मंगलवार को वापस ले लिया। आदेश में बोर्ड ने कहा था कि मुस्लिम कर्मचारी 3 अप्रैल से 2 मई या ईद-उल-फितर घोषित होने तक शॉर्ट लीव ले सकेंगे। रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना है जिसमें मुसलमान रोज़ा (उपवास) रखते हैं।