डीपीएस रोहिणी की मान्यता हुई रद्द, फीस वृद्धि नियमों का पालन न करने पर हुई कार्रवाई

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने फीस वृद्धि नियमों का पालन न करने को लेकर रोहिणी सेक्टर-24 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की मान्यता निलंबित कर दी है। हालांकि, वर्तमान सत्र के छात्र इससे प्रभावित नहीं होंगे। सरकार ने निलंबन वापस नहीं होने पर अगले सत्र से छात्रों को नज़दीकी मान्यता प्राप्त स्कूल में शिफ्ट करने का आदेश दिया।