गुजरात के एक शख्स के डीमैट खाते में बैंक की गलती के कारण कुछ घंटों के लिए ₹11,677 करोड़ जमा हो गए। बकौल शख्स, उसने इन पैसों में से ₹2 करोड़ के शेयर खरीदे जिनपर उसे ₹5 लाख का मुनाफा हुआ लेकिन उसी शाम कोटक सिक्योरिटीज़ ने राशि वापस ले ली। कोटक सिक्योरिटीज़ ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है।