डीयू के जीसस ऐंड मेरी कॉलेज ने जारी की पहली सूची, साइकोलॉजी के लिए 100% है कट-ऑफ

दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए शुक्रवार को पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी की। जीसस ऐंड मेरी कॉलेज में बी.ए. (ऑनर्स) साइकोलॉजी कोर्स के लिए अधिकतम कट-ऑफ 100% निर्धारित की गई है। वहीं, इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में यूजी कोर्सेज़ में प्रवेश के लिए करीब 4.38 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।