दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक प्रोफेसर को रद्द हवाई टिकट देकर उनसे ₹1.5 लाख की ठगी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 29-मार्च को डीयू के प्रोफेसर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू हुई। बकौल पुलिस, आरोपी अन्य लोगों को भी इसी तरीके से ठग चुके हैं।