inshorts

डीविलियर्स ने उतारी कोहली के जश्न मनाने के तरीके की नकल, आरसीबी ने शेयर किया वीडियो

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने टीम के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतने के बाद विभिन्न खिलाड़ी अपने-अपने प्रदर्शन के बारे में बात कर रहे हैं। वहीं, वीडियो में बल्लेबाज़ ए.बी. डीविलियर्स कप्तान विराट कोहली को गले लगाने के बाद उनके जश्न मनाने के तरीके की नकल उतारते दिख रहे हैं।