डीसीजीआई ने 7-12 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीन 'कोवोवैक्स' को दी मंज़ूरी
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने मंगलवार को 7-12 साल के बच्चों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड-19 वैक्सीन 'कोवोवैक्स' को मंज़ूरी दी। इससे पहले सरकार ने 7+ साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के आपात इस्तेमाल की मंज़ूरी दी थी। गौरतलब है, डीसीजीआई ने मार्च में 12-17 वर्ष के बच्चों के लिए इसकी मंज़ूरी दी थी।