केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने बताया है कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने भारत में सिंगल डोज़ वाली स्पुतनिक लाइट कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। मांडविया ने ट्वीट कर बताया है, "यह देश का 9वां कोविड-19 वैक्सीन है। यह महामारी के खिलाफ देश की सामूहिक लड़ाई को और मज़बूत करेगा।"