उत्तराखंड में एक रिज़ॉर्ट की 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की प्रोविज़नल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर ठोस चीज़ से चोट लगने के कई निशान मिले और उनकी मौत पानी में डूबने की वजह से हुई। बकौल पुलिस, बीजेपी से निष्कासित विनोद आर्य के बेटे पुलकित समेत तीन आरोपियों ने झगड़े के बाद अंकिता को नहर में धकेला था।