डेंगू के डी2 स्ट्रेन के कारण मथुरा, आगरा व फिरोज़ाबाद में हुईं अधिकतर मौतें: आईसीएमआर
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा है कि मथुरा, आगरा और फिरोज़ाबाद में डेंगू के डी2 स्ट्रेन के कारण हुए बुखार से अधिकतर लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि इस स्ट्रेन में हेमरेज (रक्तस्राव) का खतरा होता है जो घातक हो सकता है। इससे पहले डेंगू के खतरे को देखते हुए केंद्रीय टीम फिरोज़ाबाद पहुंची थी।