डेटिंग ऐप पर मिली गर्लफ्रेंड को ₹5.7 करोड़ भेजने के आरोप में बैंक मैनेजर गिरफ्तार
बेंगलुरु (कर्नाटक) में इंडियन बैंक की एक ब्रांच के मैनेजर को कथित तौर पर एक डेटिंग ऐप पर मिली गर्लफ्रेंड को ₹5.7 करोड़ भेजने के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। ज़ोनल मैनेजर ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और अदालत ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।