डेढ़ साल की उम्र में मां से बिछड़ा बेटा केरल में 25 साल बाद उससे मिला

केरल में डेढ़ साल की उम्र में गीता नामक महिला से बिछड़़ा उसका बेटा गोविंद 25 साल बाद उससे मिला है। गीता जब दूसरी बार गर्भवती थीं तब उनका पति उन्हें छोड़कर गुजरात चला गया था और गोविंद को अपने साथ ले गया। गोविंद केवल गुजराती और हिंदी जानता है और उसकी मां केवल टूटी-फूटी हिंदी बोल पाती हैं।