inshorts

डेढ़ साल की बच्ची समेत 15 लोगों को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया, कई महीने किया टॉर्चर

गुजरात पुलिस ने रविवार को बताया कि दिल्ली में कुछ महीनों से बंधक बनाकर रखे गए गुजरात के 15 लोगों को बचा लिया गया है जिनमें एक डेढ़ साल की बच्ची भी थी। इन्हें गैर कानूनी अप्रवासी एजेंट्स ने वसूली के लिए कथित तौर पर अगवा कर टॉर्चर किया था। पुलिस ने मामले में एक एजेंट को गिरफ्तार किया है।