एशिया कप-2022 में रविवार को भारत और पाकिस्तान दोनों के 5 फील्डर्स क्रमश: अंतिम 2-ओवर और अंतिम 3-ओवर के दौरान 30 गज के दायरे के अंदर थे। आईसीसी ने बताया कि दोनों टीम निर्धारित समय के अंत तक अपने अंतिम ओवर की पहली गेंद फेंकने की स्थिति में नहीं थी और धीमी ओवर गति के लिए उन्हें दंडित किया गया।