न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ केन विलियमसन ने अपने 100वें टेस्ट मैच से पहले डेब्यू टेस्ट को याद करते हुए कहा है, "2010 में भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के साथ खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।" उन्होंने कहा, "डेब्यू टेस्ट में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखना अभी भी मुझे याद है।"