डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अनुयायी की हत्या के लिए दोषी करार

पंचकुला (हरियाणा) की विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपने अनुयायी रणजीत सिंह की हत्या के लिए दोषी करार दिया। कोर्ट ने मामले में 4 अन्य को भी दोषी करार दिया और सज़ा का ऐलान 12 अक्टूबर को होगा। राम रहीम पहले से रेप मामले में रोहतक जेल में कैद है।