कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट का पहली बार पता लगाने वालीं डॉक्टर एंजेलिक कोएत्ज़ी ने कहा है कि अगर डेल्टा और ओमीक्रॉन म्यूटेट करते हैं तो स्थिति डरावनी होगी। उन्होंने आगे कहा, "एक अन्य डरावनी बात है...एंटीबायोटिक का इस्तेमाल। वायरल संक्रमणों के दौरान एंटीबायोटिक्स का गैर-ज़िम्मेदाराना उपयोग हमें बैक्टीरियल महामारी की ओर ले जा सकता है जिससे मौतें हो सकती हैं।"