डेल्टा और ओमीक्रॉन के मिश्रण वाला कोविड-19 का नया स्ट्रेन 'डेल्टाक्रॉन' साइप्रस में मिला
साइप्रस विश्वविद्यालय में बायोलॉजिकल साइंसेज़ के प्रोफेसर लियोनडिओस कोस्त्रिकीस ने कहा है कि देश में डेल्टा और ओमीक्रॉन के मिश्रण वाला कोविड-19 का एक नया स्ट्रेन मिला है। उन्होंने कहा कि डेल्टा जीनोम के अंदर ओमीक्रॉन जैसे जेनेटिक लक्षणों के कारण इसे 'डेल्टाक्रॉन' नाम दिया गया है। कोस्त्रिकीस की टीम ने इस तरह के 25 मामले दर्ज किए हैं।