डेल्टा और ओमीक्रॉन वैरिएंट मिलकर सुपर स्ट्रेन बना सकते हैं: मॉडर्ना के चीफ मेडिकल ऑफिसर

ब्रिटिश संसद की साइंस कमिटी के सामने पेश हुए मॉडर्ना के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. पॉल बर्टन ने कहा है कि यूके में ओमीक्रॉन फैलने से 'रीकॉम्बिनेशन इवेंट' संभव है जिससे कोरोना वायरस का दुर्लभ सुपर स्ट्रेन विकसित हो सकता है। बकौल बर्टन, "ओमीक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट ने एक समय पर किसी को संक्रमित किया...तो सुपर वैरिएंट बन सकता है।"