लोगों की जान ले रहा है ओमीक्रॉन; इसके मामलों की सुनामी बहुत बड़ी और तेज़ है: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा है, "ओमीक्रॉन...के कारण लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं और यह लोगों की जान ले रहा है।" उन्होंने कहा, "मामलों की सुनामी इतनी बड़ी और इतनी तेज़ है कि...दुनियाभर में हेल्थ सिस्टम पर दबाव पड़ा है।" बकौल गेब्रियेसस, डेल्टा के मुकाबले ओमीक्रॉन कम गंभीर लगता है लेकिन इसे हल्का नहीं मानना चाहिए।