केंद्र सरकार ने कहा है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के मुताबिक कोविड-19 का ओमीक्रॉन वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कम-से-कम तीन गुना अधिक संक्रामक है। केंद्र ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को कदम उठाने व प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है। इसमें 'वॉर रूम' को ऐक्टिवेट करने की सलाह दी गई है।