यूएस सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन की निदेशक रोशेल वैलेंस्की के मुताबिक, शुरुआती आंकड़े दर्शाते हैं कि कोविड-19 का ओमीक्रॉन वैरिएंट डेल्टा से ज़्यादा संक्रामक है। बकौल वैलेंस्की, इसके मामलों के दोगुने होने का समय लगभग दो दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉक्टर एंथनी फाउची के अनुसार, मौजूदा टीकों की बूस्टर खुराक ओमीक्रॉन पर असरदार है।