डेल्टा लहर के कारण भारत में 2.4 लाख मौतें हुई थीं, ऐसा फिर हो सकता है: यूएन रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की 'घातक लहर' ने 'अप्रैल-जून 2021 के बीच भारत में 2,40,000 लोगों की जान ली थी' और आर्थिक सुधार को बाधित किया था। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 'आने वाले समय में ऐसा फिर हो सकता है।' बकौल रिपोर्ट, भारत का आर्थिक सुधार 'सही रास्ते' पर है।