'डेल्टाक्रॉन' कोविड-19 वैरिएंट मौजूद है, तकनीकी गलती का परिणाम नहीं है: साइप्रस के वैज्ञानिक

साइप्रस के वैज्ञानिक लीओनडियोस कोस्त्रिकीस ने अपने उस बयान का बचाव किया है जिसमें उन्होंने कहा कि कोविड-19 का नया स्ट्रेन 'डेल्टाक्रॉन' मौजूद है और यह 'तकनीकी गलती' का परिणाम नहीं है। उन्होंने कहा कि 'डेल्टाक्रॉन' में डेल्टा और ओमीक्रॉन, दोनों वैरिएंट की विशेषताएं हैं। साइप्रस के स्वास्थ्य मंत्री माइकल हाजीपेंटेला ने कहा कि यह नया वैरिएंट चिंताजनक नहीं है।