अर्थशास्त्र का 2021 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से कनाडाई अर्थशास्त्री डेविड कार्ड, इज़रायली-अमेरिकी अर्थशास्त्री जोशुआ डी. ऐंग्रिस्ट और डच-अमेरिकी अर्थशास्त्री गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को दिया गया है। नोबेल पुरस्कार आधा डेविड को जबकि बाकी आधा जोशुआ और गुइडो को संयुक्त रूप से दिया गया है। डेविड को श्रम अर्थशास्त्र में उनके प्रयोगसिद्ध योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।