डेविड वॉर्नर के आउट होने के बाद उनकी बेटियों के 'उदास होने' की तस्वीरें हुईं वायरल

आईपीएल में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर के आरसीबी के खिलाफ आउट होने के बाद उनकी बेटियों के 'उदास होने' की तस्वीरें वायरल हो गई है। वॉर्नर 12वें ओवर में 66(38) रन बनाकर आउट हुए। वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने बेटियों की तस्वीर शेयर कर लिखा, "जब डैडी आउट होते हैं तो...लड़कियों का दिल टूट जाता है।"