डॉक्टर के सिर पर हैदराबाद के अस्पताल में गिरा पंखा, अन्य डॉक्टरों ने हेलमेट पहनकर किया काम
हैदराबाद में उस्मानिया जनरल अस्पताल नामक सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर पर पंखा गिरने से उसके सिर में चोट आने बाद जूनियर डॉक्टर्स ने मंगलवार को ड्यूटी पर हेलमेट पहनकर विरोध दर्ज कराया। डॉक्टरों ने सुपरिटेंडेंट को शिकायत में कहा कि अस्पताल में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं जो मरीज़ों व डॉक्टरों के लिए जानलेवा बन सकती हैं।