डॉक्टरों ने आयरलैंड में 66 वर्षीय महिला के पेट और आंत से निकाली 55 बैटरियां

आयरलैंड के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 66 वर्षीय महिला के पेट और आंत से 55 बैटरियां निकालीं जिन्हें महिला ने जानबूझकर निगला था। महिला के शरीर से 5 बैटरियां प्राकृतिक तरीके से निकलीं जबकि 46 बैटरियों को डॉक्टरों ने उसकी एब्डॉमिनल कैविटी से निकाला। वहीं, बाकी की चार बैटरियों को मलाशय में धकेलकर मलद्वार से बाहर निकाला गया।