inshorts

डॉक्टरों ने चेन्नई में शख्स की आंख से निकाला 13 मिमी का लोहे का टुकड़ा

चेन्नई के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब ढाई घंटे की सर्जरी के बाद एक शख्स की दाईं आंख से 13 मिलीमीटर के लोहे का टुकड़ा निकाला। प्रोफेशन से मैकेनिक शख्स की आंख में बुधवार को मोटरसाइकल ठीक करते समय यह टुकड़ा चला गया था। टुकड़े से शख्स की आंख के सफेद हिस्से व कॉर्निया को नुकसान पहुंचा था।