डॉक्टरों ने फेंक दिया था पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल, किया रिप्लेस: पुलिस
पुणे पुलिस ने बताया है कि ससून अस्पताल के डॉक्टरों ने पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल को डस्टबिन में फेंक दिया था और दूसरे व्यक्ति के सैंपल को फॉरेंसिक लैब भेजा था। नाबालिग आरोपी के खून की शुरुआती जांच रिपोर्ट में अल्कोहल नहीं मिला था। मामले में 2 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।