डॉलर के मुकाबले अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में भारतीय रुपया बेहतर स्थिति में है: सीतारमण

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के मूल्य में लगातार आ रही गिरावट के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारतीय मुद्रा दुनिया की अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मुकाबले कहीं बेहतर स्थिति में है। वित्त मंत्री ने कहा, "हम वैश्वीकृत अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं। ऐसे में वैश्विक घटनाक्रम का हम पर असर पड़ेगा।"