डोमिंग्वेज़ चैनल में 7.6 मिलियन लीटर से अधिक सीवेज लीक, कई अमेरिकी समुद्र तट बंद

लॉस ऐंजिलिस बंदरगाह में खाली होने वाले डोमिंग्वेज़ चैनल में 7.6 मिलियन लीटर से अधिक अनट्रीटेड सीवेज लीक होने के कारण कैलिफोर्निया में कई समुद्र तट बंद कर दिए गए। रिसाव कार्सन शहर में 48 इंच की सीवर मेन लाइन के खराब होने के कारण हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण का लेवल सामान्य होने तक स्विमिंग प्रतिबंधित रहेगी।