डोमिनोज़ की अर्ज़ी पर हाईकोर्ट ने दिया ‘डोमिनिक पिज़्ज़ा’ को इस नाम का उपयोग न करने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने गाज़ियाबाद के पिज़्ज़ा विक्रेता ‘डोमिनिक पिज़्ज़ा’ को इस नाम का इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया है। दरअसल, मशहूर रेस्टोरेंट चेन ‘डोमिनोज़ पिज़्ज़ा’ ने ‘डोमिनिक’ पर लोगो और ट्रेड नेम की नकल का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दी थी। वहीं, डोमिनिक पिज़्ज़ा नामक एक स्टोर को डोमिनोज़ के संस्थापक ने 1960 में खरीद लिया था।