डोमिनोज़ इंडिया ने कश्मीर पर डोमिनोज़ पाकिस्तान के पोस्ट के लिए मांगी माफी; जारी किया बयान
डोमिनोज़ पाकिस्तान द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में 'कश्मीर एकजुटता दिवस' को समर्थन देने को लेकर भारत में ब्रांड के बहिष्कार के आह्वान के बाद डोमिनोज़ इंडिया ने मंगलवार को माफी मांगी। डोमिनोज़ इंडिया ने कहा, "देश के बाहर डोमिनोज़ के सोशल मीडिया हैंडल से की गई अवांछित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए हमें खेद है और हम माफी मांगते हैं।"