डोरबेल बजाने को लेकर 3 नाबालिगों की हत्या के लिए यूएस में भारतीय मूल का शख्स दोषी करार
अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स को 3 नाबालिगों की हत्या के लिए दोषी करार दिया गया है। शख्स ने जनवरी 2020 में उसके घर का डोरबेल बजाकर भागने को लेकर 16-वर्षीय लड़कों की कार को टक्कर मारकर उनकी हत्या की थी। शख्स ने सुनवाई के दौरान बताया था कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान था।