डोर्सी ने शेयर किया थ्रेड्स पर ज़करबर्ग द्वारा उन्हें भेजी गई फॉलो रिक्वेस्ट का स्क्रीनशॉट

ट्विटर के को-फाउंडर और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग द्वारा थ्रेड्स पर उन्हें भेजी गई फॉलो रिक्वेस्ट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया है। डोर्सी ने स्क्रीनशॉट के साथ लिखा, "बहुत जल्दी।" मेटा ने इस महीने की शुरुआत में ही ट्विटर के प्रतिद्वंद्वी कहे जा रहे थ्रेड्स को लॉन्च किया था।