ड्यूटी खत्म होने पर यूपी में मालगाड़ी को मेन लाइन पर खड़ी कर गए गार्ड व चालक, 15 ट्रेनें हुईं लेट

उन्नाव (यूपी) के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक मालगाड़ी के गार्ड और चालक ड्यूटी खत्म होने के बाद मालगाड़ी को मेन लाइन पर खड़ी कर चले गए। मालगाड़ी 7 घंटे तक मेन लाइन पर खड़ी रही जिससे 15 ट्रेनें लेट हो गईं और कई ट्रेनों को लूप लाइन से भेजा गया। मामले की विभागीय जांच चल रही है।