ड्यूटी पर जान गंवाने वाले बीआरओ श्रमिकों के शव सरकारी खर्च पर भेजे जाएंगे घर: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि काम के दौरान जान गंवाने वाले सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मज़दूरों के शव सरकारी खर्चे पर उनके घर पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि देश की सीमा पर और उससे लगे सुदूरवर्ती इलाकों में सड़क बनाने वालों का महत्व किसी सैनिक से कम नहीं इसलिए यह फैसला लिया गया।"