inshorts

ड्यूटी फ्री दुकानों में ना जाएं, कम-से-कम ज्वैलरी पहनें: केबिन क्रू के लिए एडवाइज़री में एअर इंडिया

एअर इंडिया ने रविवार को एयरलाइन के प्रदर्शन में सुधार को लेकर अपने केबिन क्रू सदस्यों के लिए नई एडवाइज़री जारी की जिसमें क्रू से कम-से-कम ज्वैलरी पहनने को कहा गया है ताकि कस्टम/सिक्योरिटी चेक में देरी से बच सकें। इसमें ड्यूटी-फ्री दुकानों में ना जाने और सिक्योरिटी चेक के बाद सीधे गेट की तरफ जाने को कहा गया है।