ड्रग्स केस में आरोपी शिरोमणि अकाली दल के नेता व पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने गुरुवार को मोहाली कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहा हूं।" गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को 23 फरवरी तक गिरफ्तारी से राहत देते हुए आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था।